मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ पीड़ितों को लेकर आ रही नाव पलटी, एक बच्चा लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बैरिया घाट के समीप शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों को लेकर आ रही एक नाव पलट गई। नाव पर मवेशी और एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे,जिसमे बच्चे और महिला शामिल थी। नाव पलटते ही कुछ लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए। वहीं अन्य नाव की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मवेशी और सारा सामान पानी में बह गया।इस दौरान एक बच्चे के लापता होने की बात बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग बैरिया गांव के हैं। बाढ़ का पानी अधिक हो जाने के कारण घर का सामान और बच्चों को लेकर सभी लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे थे। तभी बैरिया घाट के समीप नाव पलट गयी। वहीं बैरिया गांव के अनिल गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार लापता है। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें