मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

रूस: नवलनी की मौत के एक सप्ताह बाद परिवार को सौंपा गया शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को,

25 फरवरी । रूस के विपक्षी नेता और राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक

एलेक्सी नवलनी का शव उनकी मां को सौंप दिया गया है। नवलनी का शव उनके

परिजनों को नहीं सौंपे जाने के कारण पुतिन प्रशासन की आलोचना हो रही थी। 16

फरवरी को आर्कटिक सर्कल जेल में नवलनी की मौत हो गई थी।

नवलनी की

मौत के करीब एक सप्ताह बाद उनका शव मां ल्युदमिला नवलन्या को सौंप दिया गया

है। नवलनी की प्रवक्ता किरा यार्मिश ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट साझा कर

इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने उन सभी का आभार व्यक्त किया है जो नवलनी का

शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की मांग में शामिल थे। उन्होंने लिखा है कि

अभी नवलनी का अंतिम संस्कार होना बाकी है।

नवलनी के मृत्यु

प्रमाणपत्र में मौत की वजह प्राकृतिक बताई गई है। हालांकि जेल में जिस तरह

नवलनी की मौत हुई, उसे लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं। इसे लेकर नवलनी की

पत्नी यूलिया नवेलनाया ने भी गंभीर आरोप लगाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें