मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

नवाचार, शोध और शिक्षक के उन्नयन को लेकर 02 जून से प्रशिक्षण वर्ग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर, । भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के

तत्वावधान में आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सेवा स्थायित्व वर्ग एवं

शारीरिक खेलकूद प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व संध्या पर शनिवार को गणपत राय

सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी सैनिक स्कूल के सभागार में

विद्या भारती दक्षिण बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा की

अध्यक्षता में पत्रकार वारम्ता हुआ।

प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा

कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा समिति की प्रांतीय इकाई भारती शिक्षा

समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति दक्षिण बिहार में प्रत्येक वर्ष आचार्य

के अंदर एक नवाचार और नवीनता को निखारने के लिए 20 दिवसीय आचार्य

प्रशिक्षण वर्ग लगाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग 2 जून से 19 जून तक इस वर्ष चलने

वाला है। विशेष रूप से आने वाले समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान

में रखकर यह प्रशिक्षण बहुत ही आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि

समय-समय पर विद्या भारती अपने पाठ्यक्रम में नवाचार का प्रयोग करती रहती

है। नवाचार, शोध, और शिक्षक के उन्नयन को ध्यान में रखकर उत्कृष्टता को

बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित है। पूरे दक्षिण बिहार प्रांत के

सात विभाग (भागलपुर ,मुंगेर, नालंदा, पटना, गया, रोहतास और भोजपुर) के 17

जिलों से लगभग 250 प्रतिभागी भाग लेने वाले हैं। इसमें अखिल भारतीय,

क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षाविद आकर प्रशिक्षण

देंगे। 21वीं सदी के बालक के विकास के लिए, 21वीं सदी के शिक्षक निर्माण के

लिए यह प्रशिक्षण वर्ग है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार

कुशवाहा, उमाशंकर पोद्दार, सतीश कुमार सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद, विनोद कुमार

,निर्माल्य कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, परमेश्वर कुमार एवं शशि

भूषण मिश्र उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें