मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होंगी मध्यप्रदेश की महिला कांग्रेस नेत्रियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र

की भाजपा सरकार के खिलाफ 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले

राष्ट्रव्यापी आंदोलन में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्त्ता भी

हिस्सा लेंगी। मध्यप्रदेश की महिला कांग्रेस की हजारों की संख्या में

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय व्यापी

आंदोलन में शामिल होने के लिए जिला महिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश

दिये गये हैं।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने

शुक्रवार काे पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र की

भाजपा सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा राष्ट्रव्यापी

आंदोलन किया जायेगा। महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक न्याय के साथ महिलाओं के

साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक

सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी तीन महत्वपूर्ण मांगे

केंद्र सरकार के समक्ष रखी जायेगी। विभा पटेल ने बताया कि महिला कांग्रेस

की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के जारी दिशा-निर्देश अनुसार महिलाओं के

हक और अधिकार के लिए महिला कांग्रेस की इस पूरे आंदोलन की तीन बड़ी और

महत्वपूर्ण माँगे केंद्र सरकार से रहेंगी।

विभा पटेल ने

कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की यादव सरकार से महिलाओं में निराशा और

आक्रोश व्याप्त है। देश-प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जारी बजट में महिलाओं

की सुरक्षा को लेकर कोई प्रावधान नहीं किये। दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग की

महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है। मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस प्रदेश

के हर जिले में महिला अत्याचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आंदोलन

करेगी और सरकार की कलई खोलेगी। विभा पटेल ने कहा कि महिला कांग्रेस का यह

आंदोलन भारत की राजधानी दिल्ली से होते हुए हर राज्य की राजधानी, हर बड़े

शहरों और ज़िलों तक, तब तक जारी रहेगा जब तक आधी आबादी की मांगों को मान

नहीं लिया जाता और उन्हें उनके हक़-अधिकार और सुरक्षा नहीं दे दी जाती।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें