मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पहुंचे उत्तराखंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,

28 जनवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

रविवार को एकदिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से

मल्लिकार्जुन खड़गे चौपर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस दौरान पार्टी

नेताओं ने उनका स्वागत/अभिनन्दन किया गया। यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

सीधे रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचकर विराट कार्यकर्ता

सम्मेलन के लिए आयोजित जनसभा स्थल पर पहुंचे।

कांग्रेस प्रदेश

अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री

हरीश,पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित नेताओं ने राष्ट्रीय

अध्यक्ष का फुल मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पर ढोल नगाड़ों और

जयकारों के साथ स्वागत किया गया। मंच पर कांग्रेस की महिला नेत्री गोदावरी

थापली के नेतृत्व में पारंपरिक वेशभूषा में परिधान पहली महिलाओं ने स्वागत

किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वागत भाषण किया।

मंच पर राज्य प्रभारी कुमारी शैलेजा, हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष आर्य सहित

अन्य लोग मौजूद हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को सुनने के लिए सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें