मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

सुपौल। जिले में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबित मुकदमों से राहत मिल सके।कार्यक्रम के दौरान राहुल उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, दिलीप कुमार सिंह (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय), राकेश कुमार (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय), विनय शंकर (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ), मोहम्मद अफजल आलम (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार) और श्याम नाथ साह (अवर मुख्य न्यायाधीश तृतीय) सहित न्यायालय के अन्य कर्मचारी एवं पैरा लीगल वालंटियर मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें