मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए

पटना।बिहार सरकार में जदयू कोटो से मंत्री अशोक चौधरी को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जदयू के महासचिव अफाक अहमद खान ने गुरुवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर जानकारी दी कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर अशोक चौधरी को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया गया है।अशोक चौधरी को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने स्पष्ट संदेश दे दिए हैं कि पार्टी में अशोक चौधरी का कद और सीएम से उनके संबंध दोनों मजबूत हैं। जदयू में भी इशारे ही इशारे में कुछ नेताओं ने अशोक चौधरी पर निशाना साधा था। अब जदयू में उनका कद नीतीश कुमार ने बढ़ा दिया है। बताते चलें कि इससे पहले संजय झा को जदयू में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। कई अन्य लोगों को अहम जिम्मेवारी थमाई गयी जिसमें पार्टी में वापसी करने वाले श्याम रजक भी शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि अशोक चौधरी सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में एक हैं। बिहार सरकार में मंत्री पद उन्हें दिया गया है। अशोक चौधरी का पार्टी में कद बढ़ाए जाने के बाद अब तमाम अटकलों पर भी नीतीश कुमार ने विराम लगा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें