मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने की चुनाव आयुक्त से शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा की गई कथित बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ये टिप्पणियां बेहद स्त्रीद्वेषपूर्ण और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। आयोग ने औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर सुरजेवाला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। इसके साथ 3 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है।

उधर, हरियाणा की राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला से जवाब मांगा है। आयोग ने उनसे कहा है कि वह 9 अप्रैल को पंचकुला स्थित दफ्तर आकर मामले में स्पष्टीकरण दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें