मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज से इंदौर के दो दिवसीय पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज से इंदौर के दो दिवसीय पर

- संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और "राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार" जनसुनवाई का होगा आयोजनइंदौर राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रही हैं। वे यहां इंदौर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की सुबह 11 बजे स्थानीय रेसीडेंसी कोठी में बैठक लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक "राष्ट्रीय महिला आयोग ...आपके द्वार" महिला जनसुनवाई का आयोजन रेसीडेंसी कोठी में होगा। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से इंदौर संभाग के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जिलों के पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक होगी।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर जनसुनवाई करेंगी, जिसमें इंदौर जिले के पुलिस विभाग की वर्ष 2023-2025 तक की 40 लंबित शिकायतों के साथ-साथ अन्य प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही यदि कोई महिला अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती है तो उक्त समय पर उपस्थित हो सकती है। अध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण भी किया जायेगा।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर इंदौर प्रवास के दौरान यशोदा एप के कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। यह कार्यक्रम सुशील बंसल कॉलेज में आयोजित होगा। अध्यक्ष विजया रहाटकर 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे पॉश एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन संबंधी अधिनियम ) की कार्यशाला में भी शामिल होंगी, जिसमें संभाग स्तर के स्थानीय परिवाद समिति एवं आंतरिक परिवाद समिति के सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें