मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज करेंगी राष्ट्रीय अभियान '#अब कोई बहाना नहीं' का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज करेंगी राष्ट्रीय अभियान '#अब कोई बहाना नहीं' का शुभारंभ

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज रंग भवन (आकाशवाणी, नई दिल्ली) में राष्ट्रीय अभियान '#अब कोई बहाना नहीं' का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहेंगे।इस अभियान का उद्देश्य जनता, सरकार और प्रमुख हितधारकों से लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई योग्य कदम उठाने का आह्वान करना है। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में 'नई चेतना 3.0 अभियान' के साथ शुरू किया गया है, ताकि लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई के आह्वान को व्यापक रूप से फैलाया जा सके, ताकि कोई भी पीछे न छूटे।वैश्विक स्तर पर हर साल 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक यानी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस से मानवाधिकार दिवस तक लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 16 दिनों का सक्रियता अभियान मनाया जाता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक अभियान #नो एक्सक्यूज पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा में खतरनाक वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें