मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग आज करेगा जन सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग आज करेगा जन सुनवाई

भाेपाल। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग समूह के लिये आज शुक्रवार को जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के लिये दमामी, फूलमाली (फूलमारी), कलार (जायसवाल), लोढ़ा (तंवर) और कुड़मी वर्ग को केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित करने के लिये जन सुनवाई होगी। इन समुदायों के प्रतिनिधि या व्यक्ति 2-बी राजीव गांधी परिसर, 35 श्यामला हिल्स, भोपाल स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे अपना पक्ष रखने के लिये उपस्थित हो सकते हैं।आयाेग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) हंसराज गंगाराम अहीर की अध्यक्षता में जन सुनवाई होगी। इसमें पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल और भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव ए. नीरजा शामिल होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें