मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की इलाज के दौरान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। भागलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती मरीज की सोमवार को इलाज के दौरान मौत होने के बाद मृतक के परिजन ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित पासी टोला के पास एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया था, लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक मधेपुरा जिला के गोलपारा के रहने वाला अमरेश कुमार है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही अमरेश की पत्नी खुशी कुमारी और उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घंटों बवाल काटा। मृतक की पत्नी का कहना है कि मेरे पति के साथ नशा मुक्ति केंद्र वालों ने पहले बेरहमी से मारपीट की है। तब जाकर उनकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हुई है। मेरे पति की मौत का कारण नशा मुक्ति केंद्र वाले हैं।उन्होंने कहा कि जब मैं सदर अस्पताल अपने पति को ढूंढने गई तो काफी ढूंढने के बाद वह मिले। इसके शरीर पर कई जगह चोट के दाग थे। साथ ही जब हम लोग वहां पहुंचे तो वहां से डॉक्टर और नर्स सभी नदारत हो चुके थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें