तीसरी बार भी देश में बनेगी नरेन्द्र मोदी की ही सरकार: चंदन
नवादा। नवादा के सांसद चंदन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भी केंद्र में सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार 400 के पार की सांसदों की संख्या के साथही मोदी सरकार का गठन होगा ।वे शनिवार को नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के जयश्री विघा गांव में सांसद मद से निर्मित पक्की सड़क के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। सांसद चंदन सिंह ने कहा कि 2 वर्ष कोरोना महामारी तथा स्वयं की बीमारी के कारण विकास की गति यथोचित नहीं रही। लेकिन तीन वर्षों में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र के विकास का प्रयास किया ।अधिकांश गांव में सड़कों का निर्माण से लेकर सामुदायिक भवन, छठ घाट,नाली तक का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने कहा कि जिस रूप में नवादा के नागरिकको ने उन्हें कम उम्र में सांसद बनाया मैं। उसी भाव से नवादा के लोगों का बेटा तथा भाई बनकर सदा सेवा करता रहूंगा ।उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में लगातार 50 से भी ऊपर योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि नवादा लोकसभा के नागरिकों ने जिस तरह उनका भरोसा किया। वे सदा उनके भरोसे पर खरा उतरने का भी प्रयास किया ।ग्रामीण तथा आसपास के इलाके के लोगों ने संसद द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह इलाका कीचड़ में तब्दील रहता था। लेकिन संसद के प्रयास से अब इलाके के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल चुके हैं ।इसके लिए हम सभी सांसद के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता भी संसद के साथ मौजूद थे।





