मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

लाइसेंसी रिवॉल्वर से अधेड़ की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाइसेंसी रिवॉल्वर से अधेड़ की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के नरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव घोघा में शनिवार को जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित स्वयं पुलिस थाने पहुंच गया। जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को दिनेश कुमार और भूप सिंह नरेला थाने पहुंचे। दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने गांव घोघा निवासी धर्मपाल की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तुरंत दिनेश की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया।दिनेश कुमार की निशानदेही पर पुलिस टीम गांव घोघा पहुंची। जहां उसके ट्यूबवेल के पास धर्मपाल का शव बरामद किया गया। शव की गर्दन और नाक से खून बह रहा था। कुछ ही देर में मृतक की पहचान उसके बेटे प्रदीप ने मौके पर की। सूचना मिलने पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दिनेश कुमार और भूप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस अधिकारी के अनुसार बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संपत्ति बेचने के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दिनेश कुमार और भूप सिंह ने मिलकर उसके पिता राकेश की हत्या की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें