मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

नरेला में ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़: चार चोरी की बाइकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नरेला में ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़: चार चोरी की बाइकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली।बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला थाने की क्रेक टीम ने एक ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की शुरुआत उस समय हुई जब टीम ने नरेला लामपुर मोड़ पर बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहे एक किशोर को रोका। पूछताछ में पता चला कि यह बाइक मनसा देवी रोड स्थित एक अपार्टमेंट से चोरी की गई थी। आरोपी की उम्र नाबालिग पाई गई, और उससे गहन पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने यह वारदात अपने साथी शक्ति सिंह के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जो सफियाबाद रोड स्थित गौतम कॉलोनी का निवासी है।

इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक्ति सिंह को एक और चोरी की बाइक सहित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शक्ति सिंह ने कबूल किया कि उन्होंने अब तक चार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है—जिनमें से दो नरेला इलाके से, एक कुंडली थाने से और एक अलीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों से दो स्प्लेंडर बाइकें भी बरामद की गईं। खुलासा हुआ कि ये आरोपी चोरी की बाइकें कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। फिलहाल नरेला थाना पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें