मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

आरजी कर मामला : आरोपित सिविक वॉलंटियर का नार्को टेस्ट करायेगी सीबीआई, निचली अदालत से मांगी अनुमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरजी कर मामला : आरोपित सिविक वॉलंटियर का नार्को टेस्ट करायेगी सीबीआई, निचली अदालत से मांगी अनुमति

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने अब आरोपित सिविक वॉलंटियर का नार्को टेस्ट कराने का फैसला किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में आवश्यक अनुमति के लिए उन्होंने अलीपुर के विशेष सीबीआई अदालत से अनुरोध किया है। अनुमति मिलते ही आरोपित का नार्को टेस्ट कराया जाएगा।आरजी कर अस्पताल के चौथे तल्ले के सेमिनार रूम से नौ अगस्त को महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया था। एक दिन के भीतर आरोपित सिविक वॉलंटियर को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हाई कोर्ट के आदेश पर इस दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया। इसके पहले, सीबीआई ने आरोपित का पॉलिग्राफ टेस्ट भी कराया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इस टेस्ट में आरोपित से 10 सवाल किए गए थे, लेकिन हर सवाल पर उसने अपने आपको निर्दोष बताया। यह टेस्ट प्रेसिडेंसी जेल में किया गया था, जहां संजय रॉय वर्तमान में बंद है।पूछताछ के दौरान, आरोपित सच बोल रहा है या जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, इसका कुछ संकेत पॉलिग्राफ टेस्ट से मिला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें