मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महिला संवाद यात्रा के तहत भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मुखेरिया गांव पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और जीविका दीदी मौजूद थीं। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मंच से संवाद करेंगे और उनकी बात सुनेंगे लेकिन मुख्यमंत्री मंच पर पहुँचे बिना ही सिर्फ एक-दो स्टाल का निरीक्षण कर वहां से रवाना हो गए।मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी भी मौजूद थे लेकिन मंच से संवाद न होने पर महिलाओं में नाराज़गी देखी गई। मौके पर मौजूद महिलाओं ने हाथों में लिए आवेदन को हवा में लहराना शुरू कर दिया और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। इस पूरी घटना ने स्थानीय प्रशासन और आयोजन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।महिलाओं का कहना है कि इतनी भीड़ के बावजूद मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद नहीं किया। जिससे वे निराश और आक्रोशित हो गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें