मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान जदयू में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान जदयू में होंगे शामिल

किशनगंज। नगर परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता इन्द्रदेव पासवान मंगलवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात की है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात के साथ ही इन्द्रदेव पासवान का जदयू में शामिल होना तय माना जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगामी 03 फरवरी को नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान जदयू में शामिल हो सकते हैं। किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान को जदयू में शामिल कराने की पहल जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी का अहम रोल है। पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान जदयू में शामिल होने से संगठन मजबूत होगा।पटना जदयू कार्यालय में उस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के विधायक अनिल सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता मो. अशरफ, रविंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, जदयू नेता संजय सिंह सहित कई मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे। जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए की अहम बैठक थी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार जायसवाल भी पहुंचे थे। पूर्व से बैठे किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान को देखते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के सामने नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान की तारीफ की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें