मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में एनडीए की सरकार के फ्लोर टेस्ट के बाद भाजपा विधायक नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनेंगे। विधायक नंद किशोर यादव मंगलवार को नामांकन करेंगे। नंद किशोर यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे हैं।

1978 में पहली बार नंदकिशोर यादव पटना नगर निगम से पार्षद का चुनाव जीते और 1982 में पटना के उप महापौर चुने गए। साल 1983 में पटना महानगर अध्यक्ष और 1990 में भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। साल 1995 में नंदकिशोर यादव पटना के पूर्वी क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। इसके बाद पटना साहिब विधानसभा सीट से नंदकिशोर यादव भाजपा के टिकट पर लंबे समय से विधायक रहे हैं। एनडीए की सरकार में वे कई विभागों के मंत्री के रूप में दायित्व संभाल चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस अविश्वास प्रस्ताव के तहत वोटिंग कराई गई। वोटिंग के बाद स्पीकर को कुर्सी से हटना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें