मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

'नमो रन' ने विकसित दिल्ली और नशा-मुक्त भारत का दिया संदेश : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'नमो रन' ने विकसित दिल्ली और नशा-मुक्त भारत का दिया संदेश : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नमो रन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, "विकसित दिल्ली और नशा-मुक्त भारत के संदेश के साथ नमो रन में दिल्ली के हजारों बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।"मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े में आज आयोजित नमो रन में 7,500 से अधिक विद्यार्थी 15 स्थानों पर 75 किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं। यह केवल रन नहीं, बल्कि युवाशक्ति का जागरण और नए भारत की ऊर्जा है। उन्होंने कहा, "सभी बच्चों और युवाओं का यह उत्साह और संकल्प हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत और अनमोल धरोहर है।"मुख्यमंत्री ने कहा, "शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि उनके साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाएंगे।"मंत्री आशीष सूद ने कहा, "दिल्ली के 7500 युवा 75 किलोमीटर दौड़कर विकसित दिल्ली का संकल्प पूरा करने आए हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, ये दिन नशे के खिलाफ, प्रदूषण के खिलाफ, विकसित दिल्ली बनाने का दिन है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें