मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

यूपीएससी परीक्षा के दिन सुबह 6 से रात 10 बजे तक चलेगी नमो भारत ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद। आगामी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं सुबह 08 बजे के बजाय दो घंटे पहले 06 बजे से आरंभ होंगी। एनसीआरटीसी ने सिविल सर्विस परीक्षा के मेद्देनजर यह निर्णय लिया गया है ताकि आरआरटीएस कॉरिडोर के आस-पास स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में सहूलियत रहे।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने गुरुवार को बताया कि वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेनें संचालित हैं। नमो भारत के संचालित खंड के आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां अक्सर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचते हैं। रविवार को सामान्यत: ट्रेन सेवाएं सुबह 08 बजे से रात्रि के 10 बजे तक उपलब्ध रहती हैं लेकिन 16 जून को नमो भारत ट्रेन सेवाएं सुबह 06 से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें