मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में 180 लीटर बीयर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नालंदा में 180 लीटर बीयर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

नालंदा। मद्यनिषेध विभाग, नालंदा ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम से लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। इस दौरान ट्रक चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से एक आयशर ट्रक (BR01GN-8726) पर आम लोड करने की आड़ में अवैध शराब लादकर सरमेरा के रास्ते इस्लामपुर लाई जा रही है।सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए सदर टीम के एएसआई मनोज कुमार तथा मद्यनिषेध थाना हिलसा के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं एएसआई निरंजन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई।टीम ने आज मंगलवार को सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव के समीप मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी आम की पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई 15 पेटी हेवर्ड्स 5000 कैन बीयर बरामद की गई। बरामद बीयर की कुल मात्रा लगभग 180 लीटर बताई गई है।ट्रक से करीब 460 पेटी आम भी बरामद हुए, जिनकी आड़ में शराब की खेप को बिहार लाया जा रहा था।मामले में पुलिस ने चालक शुभम कुमार उर्फ शिवम कुमार (दीपनगर), परिचालक मंजीत कुमार (बेन), परिचालक सुजीत कुमार (दीपनगर) तथा वाहन मालिक पप्पू कुमार (सोहसराय) को गिरफ्तार किया है।मद्यनिषेध विभाग के एस एच ओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें