मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

22 हजार रुपये की घूस लेते नालंदा का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
22 हजार रुपये की घूस लेते नालंदा का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

नालंदा

जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में बुधवार की देर शाम निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक (प्रधान लिपिक) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि हिलसा निवासी दिलीप नारायण सिंह ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मामले के निपटारे के लिए प्रधान सहायक द्वारा 22 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।जांच के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया।

पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही प्रधान सहायक ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद उनके सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में ले लिया गया।

कार्रवाई के बाद निगरानी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।अचानक हुई इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यालय परिसर में जुट गए और काफी देर तक घटना चर्चा का विषय बनी रही।निगरानी की इस कार्रवाई में डीएसपी शशिशेखर कुमार, इंस्पेक्टर डी.एल. श्रीवास्तव, आशीष चौबे, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें