मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बिहारशरीफ। बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीमिसियां गांव के पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मृतकों की पहचान पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के झुनकी गांव निवासी अशोक राम के 23 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार और नवीन चौहान के 20 वर्षीय पुष्पंजय कुमार के रूप में की गई है। जख्मी युवक सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव निवासी श्रवण और धीरज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां से धीरज की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे उसी दौरान पिकअप से टकराने से यह हादसा हुआ है। वहीं परिजनों ने बताया कि पुष्पंजय और मन्नू बाइक पर सवार थे। जबकि, धीरज और श्रवण सड़क किनारे खड़े होकर बाइक सवारों से बात कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन चारों को कुचलते फरार हो गया।सर मेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार हो चारो युवक घोसवरी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप की टक्कर से हादसा हुआ। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें