नागरिक संघर्ष समिति का 2 सितंबर को घोषित रेल चक्का जाम कार्यक्रम स्थगित

अररिया। पूर्णिया से पटना के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को जोगबनी तक विस्तारित किए जाने की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का 2 सितंबर को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
चक्का जाम स्थगन कार्यक्रम की सूचना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद, सचिव रमेश सिंह,वाहिद अंसारी और पवन मिश्रा ने शनिवार को दी।जानकारी देते हुए नागरिक संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि चूंकि रेल मंत्री द्वारा स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह को फोन पर पूर्णिया पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का जोगबनी से परिचालन करने की सूचना दी गई है।फलस्वरूप नागरिक संघर्ष समिति ने 2 सितंबर को प्रस्तावित रेल का चक्का जाम कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
संघर्ष समिति को इस प्रस्तावित ट्रेन के परिचालन का रेल विभाग के द्वारा जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना का इन्तजार भी है, जिसमें इस ट्रेन का ठहराव फारबिसगंज में दिए जाने को लेकर भी है।





