मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

धार नगर पालिका कार्यालय में हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप, 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार नगर पालिका कार्यालय में हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप, 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

धार। मध्‍य प्रदेश के धार नगर पालिका कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार के मामले में धार पुलिस ने शु्क्रवार को 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में पहुंचकर हंगामा किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष के बाहर तोड़फोड़ की।पुलिस के अनुसार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका परिषद धार के कार्यालय परिसर पहुंचे थे। आरोप है कि भीड़ ने कार्यालय में प्रवेश कर नारेबाजी की और सरकारी कामकाज प्रभावित किया। इस दौरान सीएमओ कक्ष के दरवाजे को नुकसान पहुंचाने की बात भी सामने आई है। घटना को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संजय पिता रामगोपाल सिंह ठाकुर, निवासी रासमंडल की शिकायत पर पुलिस ने रोहित कामदार सहित 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।नामजद आरोपियों में कृष्णा पंवार, परितोष राठौर, बंटी डोड, टोनी छाबड़ा, हेमराज सुजान, गणेश खेर, सिद्धार्थ भूरिया, जितेंद्र चौहान, वाकिफ मोहम्मद, सुनील चौहान और मोहन डामोर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 221, 324(2), 351(3) तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर हंगामे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।धार पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। शासकीय कार्य में बाधा डालने, कानून व्यवस्था प्रभावित करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें