मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में स्नान करने गए चार बच्चों की डूब कर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के निकट चंदन नदी में बुधवार को स्नान करने गए चार बच्चों की मौत डूबने से हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे चारों बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। इस दौरान एक बच्चा पानी की गहराई में चला गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा जब गहराई में गया तो वह भी डूबने लगा। इसी तरह बाकी दो बच्चे भी उन दोनों को बचाने के लिए पानी में गए और चारों बच्चे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय नदी किनारे एक महिला मौजूद थी। जिन्होंने सभी बच्चों को डूबता देख शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से निकल गया लेकिन तब तक चारों बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष गणेश कुमार के सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे।मृतकों में दो बच्चे सगे भाई हैं। मृतकों की पहचान दीन नगर पुरैनी निवासी मोहम्मद साबिर के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहनबाज एवं 8 वर्षीय मोहम्मद अरबाज, पुरैनी गांव के राजू आलम के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सेफ तथा एक बच्चा खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर निवासी मोहम्मद इसराइल के 5 वर्षीय पुत्र मोहम्मद डिल्लु के रूप में हुई। मोहम्मद डिल्लु अपनी दादी के साथ बहन के यहां दवाई पहुंचाने आया था। इस घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें