मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में नहाने गयी लड़की लापता, खोजबीन जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज। जिले के पोठिया प्रखंड के नौकट्टा ग्राम पंचायत अंतर्गत घियागांव चौक के समीप चना नदी में नहाने के दौरान एक बच्ची लापता हो गयी।लड़की अपने सहेलियों के साथ नहाने के लिए घियागांव पुल से सटे चना नदी में उतरी थी लेकिन काफी देर तक नदी से बाहर नहीं निकली। जब अन्य बच्चे-बच्चियां नदी में स्नान कर बाहर निकले तो उसकी तलाश की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। लापता बच्ची की शिनाख्त रोशनी बेगम, पिता-सलमान, ग्राम पश्चिमबस्ती घियागांव थाना पोठिया के रूप में हुई है। ईधर आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चना नदी में उतर कर बच्ची की तलाश की जा ही है।प्रशासन को सूचना मिलते ही बीडीओ मो. आसिफ, अपर थानाध्यक्ष उत्कर्ष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में लड़की की खोजबीन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की। समाचार लिखे जाने तक नदी से लड़की की खोजबीन प्रशासन द्वारा कराई जा रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें