मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा 21 व 22 फरवरी को महाराष्ट्र के दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत

प्रकाश नड्डा बुधवार से दो दिवसीय प्रवास पर मुंबई जाएंगे। इस दौरान नड्डा

कई सांगठनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा ने मंगलवार को बताया

कि नड्डा बुधवार एवं गुरुवार (21 एवं 22 फरवरी) को मुंबई में कई सार्वजनिक

एवं सांगठनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ता

सम्मेलन और क्लस्टर बैठक के साथ-साथ लाभार्थी सम्मेलन को भी संबोधित

करेंगे। इस दौराव वे छत्रपति शिवाजी महाराज शिल्प का पूजन एवं उद्घाटन भी

करेंगे।

नड्डा बुधवार दोपहर 12:00 बजे छत्रपति शिवाजी

महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई पहुंचेंगे जहां वरिष्ठ पार्टी

पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे वसंत

स्मृति, दादर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वसंत स्मृति में दोपहर 01:00 बजे

से मुंबई चुनाव संचालन समिति के साथ टिफिन बैठक करेंगे। तत्पश्चात वे इसी

स्थान पर क्लस्टर ए और क्लस्टर बी की चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे।

देर शाम 07:45 बजे नड्डा बीएमसी मैदान (शेरे पंजाब सोसायटी, जीजामाता रोड,

अंधेरी पूर्व), मुंबई में आयोजित पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को

संबोधित करेंगे। रात्रि 09 बजे वे सावरकर सदन भेंट, दादर पश्चिम में एक

महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र प्रवास के

दूसरे दिन नड्डा सुबह 10 बजे बैंड स्टैंड, गिरगांव चौपाटी में छत्रपति

शिवाजी महाराज शिल्प का पूजन व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे

खारघर (पश्चिम), नवी मुंबई पहुंचेंगे जहां वे पेठपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास

कॉर्पोरेट पार्क, सेक्टर 28/31 में ‘मुंबई अश्वमेध गायत्री महायायज्ञ’ में

प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 02 बजे नड्डा समाज मंदिर हॉल, प्रतीक्षानगर (सायन

कोलीवाड़ा) में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन' को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें