मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन पहुंचे जेपी नड्डा, भगवान महाकाल के किए दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचकर ज्योर्तिलंग

भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन

अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

भाजपा

अध्यक्ष नड्डा सुबह जबलपुर से विमान द्वारा इंदौर आए। यहां इंदौर विमानतल

पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत

किया। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंचे। यहां हेलीपेड से सीधे

ज्योर्तिलंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन किया। नड्डा

के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे। वे करीब 30 मिनट तक महाकाल मंदिर

में रहे। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन बाद नड्डा परिसर स्थित महानिर्वाणी

अखाड़ा पहुंचे और महंत विनीत गिरी का आशीर्वाद लिया।

नड्डा उज्जैन

से शाम को इंदौर पहुंचेंगे और यहां ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर,

खंडवा, खरगोन, रतलाम और धार के जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट कार्यकर्ताओं के

साथ बैठक करेंगे। एक घंटे की इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर

चर्चा होगी।

भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि

ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाली बैठक में डेढ़ सौ के लगभग लोगों के

शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में उक्त पांचों लोकसभा क्षेत्रों के

जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिलों के भाजपा

अध्यक्ष, नगराध्यक्ष, महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को

भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। बैठक का उद्देश्य पांचों लोकसभा

क्षेत्रों में पार्टी की जीत पिछली बार से अधिक मतों से सुनिश्चित करना

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें