मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित निकला पड़ोसी, प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किशनगंज। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग युवती थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। युवती ने लिखित आवेदन में कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व राजा नामक युवक ने युवती को उसके ही घर में अकेला पाकर जबरन बलात्कार किया और युवती द्वारा विरोध करने पर कहने लगा की शादी कर लेंगे यदि बात नहीं मानी तो तुम्हारे मां बाप को मरवा देंगे।धमकी के डर से युवती खामोश रही और इसका फायदा उठाकर कई बार नामजद युवक ने बलात्कार किया और कहने लगा की किसी को बताओगी को तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताई, इसी बीच युवती गर्भवती हो गई और शादी के लिए युवक पर दवाब डाली तो युवती के पेट में पल रहे बच्चा को गिराने का प्रयास भी किया गया। तब जाकर घटना की सारी जानकारी युवती ने अपने माता-पिता को दी तो युवती के परिजन ने युवक के परिजनों से बात की तुम्हारे बेटे ने जबरन बलात्कार किया, जिसके कारण मेरी बेटी गर्भवती हो गई।मेरी बेटी से शादी कर लीजिए नहीं तो हम समाज में मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। इतना सुनते ही लड़के के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया। तब मुखिया, सरपंच को बोलने पर पंचायती हुई पंचायत में आरोपी पक्ष ने कहा कि तुम्हारी बेटी के इज्जत के बदले हम लोगों से पैसा ले लो और कहीं उसकी शादी करवा दो। इसके बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। गुरुवार को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने ऑफ कैमरा जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर पौआखाली थाना कांड संख्या 53/24 दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें