मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

भीलवाड़ा कलेक्ट्री परिसर में बम की धमकी से मचा हड़कंप, बाद में निकली मॉकड्रिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भीलवाड़ा।भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यालय को एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस ई-मेल के वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्परता से कलेक्ट्रेट परिसर खाली करवाकर बाहर निकाला गया। बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह एक मॉकड्रिल (आपातकालीन अभ्यास) का हिस्सा थी, जिसे सुरक्षा उपायों की जांच और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित किया गया था।आज सुबह 10.45 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय को एक मेल प्राप्त हुआ जिसमें बम से कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस सूचना के मिलते ही जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने तत्काल हरकत में आते हुए पूरे परिसर को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते को अजमेर से बुलाया गया। इस बीच पुलिस ने तत्काल कलेक्ट्रेट परिसर के सभी मुख्य द्वार बंद कर दिए और हर आने-जाने वाली गाड़ियों की गहनता से जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर निगरानी बनाए रखी।हालांकि कुछ ही समय बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह धमकी एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी। यह अभ्यास इसलिए किया गया था ताकि यह देखा जा सके कि आपात स्थिति में प्रशासनिक तंत्र, पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियाँ और कर्मचारी कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दे सकते हैं।कलेक्ट्रेट परिसर में काम कर रहे कई कर्मचारी और अधिकारी शुरुआत में इस धमकी से बेहद घबराए हुए नजर आए। परिसर के बाहर जमा भीड़ में भी बेचैनी साफ देखी जा सकती थी। कई लोग एक-दूसरे से मेल की जानकारी पूछते दिखे। लेकिन जब यह जानकारी मिली कि यह सब एक पूर्व नियोजित मॉकड्रिल है, तो सभी ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें