मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में रहस्यमयी मौत, अनंत सिंह के घर के पास मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना में रहस्यमयी मौत, अनंत सिंह के घर के पास मिला शव

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सचिवालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने जांच पड़ताल की और सबूत इकट्ठा किए।

क्षेत्र के दरोगा राजेंद्र उरांव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि गेट नंबर-15 के पास पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इस बारे में उन्हें सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टता यह माना जा सकता है कि हत्या के कारण शव को यहां फेंका गया है। उन्होंने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है।

फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हम मामले की जांच कर रहे हैं।

डीएसपी अनु कुमारी ने आईएएनएस को बताया कि शव मिलने की सूचना गुरुवार सुबह प्राप्त हुई। सभी का सत्यापन किया जा रहा है।

साक्ष्य सामने आने के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था। टीम ने पूरी जांच पड़ताल की है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें