मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: सरस्वती पूजा के चंदा विवाद को लेकर गोलियों की तड़ताड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार:  सरस्वती पूजा के चंदा विवाद को लेकर गोलियों की तड़ताड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोस्ट ग्रेजुएट छात्र हॉस्टल में सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर आज सुबह 12 राउंड गोली चलने से हड़कंप मच गया।सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर हुए विवाद के बाद उपद्रवियों द्वारा तकरीबन एक दर्जन राउंड गोली दहशत फैलाने के लिए चलाने की बात सामने आ रही है।मामले की सूचना प्राप्त होते ही कई थानों की पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के मुताबिक जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बीते दिनों सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर एक हॉस्टल के छात्रों द्वारा पास के ही एक हॉस्टल के छात्रों के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन आज अहले सुबह एक बार फिर कुछ असमाजिक तत्व द्वारा करीब एक दर्जन राउंड गोली चलाकर दहशत व्याप्त किया गया । जिसके बाद एक हॉस्टल के तमाम छात्र दहशत में नजर आ रहे हैं।इस घटना की सूचना जैसे ही जिले के वरीय अधिकारियों को मिली मोके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन सीमा देवी भी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है ।पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन सीमा देवी ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा एक हॉस्टल पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग की गई है । पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें