मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर पुलिस ने दुकान से मोबाइल चोरी मामले का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर पुलिस ने दुकान से मोबाइल चोरी मामले का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मई को कांटी ब्लॉक के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में की गई। चोर दुकान से 23 मोबाइल, मोबाइल एक्सेसरीज और 40,000 रुपए कैश ले गए थे।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड स्थित नरसंडा चौक पर एक मोबाइल दुकान में चोरों ने 24 मई को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें दुकान से मोबाइल फोन, इनवर्टर, ब्लूटूथ, चार्जर, बैटरी तथा 40,000 रुपए चोरी हो गए थे।

दुकान के मालिक कमल कुमार अंशु ने कंठी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी एक के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई।

मानवी एवं तकनीकी पद्धति से इनपुट के आधार पर टीम ने मोतिहारी जिले के पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान मंटू कुमार, भोला कुमार, अर्जुन कुमार, विशाल कुमार और एहतराम आलम के रूप में हुई हैं।

इन लोगों के पास से चोरी के 23 मोबाइल, 14 ब्लूटूथ, 5 कटर, 3 चाकू, 8 इंच टेप आदि सामान बरामद किए गया है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि अपराधी मिंटू कुमार चोरी के इस गिरोह का लीडर है और इसके नाम पर पहले से ही कई अपराधी कांड दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें