मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: मेंटेनेंस हेड, एडमिन और डॉक्टर गिरफ्तार, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई छह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: मेंटेनेंस हेड, एडमिन और डॉक्टर गिरफ्तार, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई छह

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल का मेंटेनेंस हेड, एडमिन अधिकारी और आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि इनकी लापरवाही के कारण हादसे में कई लोगों की जान गई।

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या 177/26 दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के आवेदन पर दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

सिटी एसपी के अनुसार, हादसे में शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उन्हें अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई हो सकती है। इसी आधार पर अस्पताल के मेंटेनेंस विभाग, प्रशासनिक प्रबंधन और आईसीयू संचालन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

सिटी एसपी ने बताया कि अस्पताल के निदेशक (डायरेक्टर) की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा भवन का फायर ऑडिट कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप थीं या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पूर्व में किए गए फायर ऑडिट और निरीक्षण सही तरीके से हुए थे या नहीं।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन, भवन स्वामी या अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अस्पताल के मालिक को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि प्रसाद अस्पताल में हुई आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें