मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

बाहुबली अनंत सिंह ने बदला एक्स पर बायो,अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' शब्द जोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाहुबली अनंत सिंह ने बदला एक्स पर बायो,अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' शब्द जोड़ा

पटना । बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना

एक्स बायो बदल दिया है और खुद को मोदी का परिवार बताया है।

भाजपा

के इस कैंपेन में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनकी विधायक पत्नी भी शामिल

हो गए हैं। अनंत सिंह ने एक्स पर अपना बायो बदला है और अपने नाम के बाद

‘मोदी का परिवार’ शब्द जोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर नीलम

देवी और उनके पति अनंत सिंह ने खुद को मोदी परिवार का सदस्य बताया है।अनंत

सिंह ने एक्स पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वे खुद और उनकी पत्नी नजर

आ रहे हैं। वहीं सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर दिख रही

है। अनंत सिंह ने लिखा, "मैं हूं "मोदी जी का परिवार" 140 करोड़ देशवासी

हैं ''मोदी जी का परिवार'' "।

उल्लेखनीय है कि बिहार में

एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन

विधायकों ने अचानक पाला बदल लिया था। पाला बदलने वाले विधायकों में पूर्व

बाहुबली सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद, बाहुबली पूर्व विधायक

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और विधायक प्रह्लाद यादव शामिल थे। पत्नी के

पाला बदलने के बाद अब अनंत सिंह भी खुलकर सामने आ गए हैं और खुद को मोदी का

परिवार बता दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें