मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

आतंकी हमले के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर अदा की जुमे की नमाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आतंकी हमले के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर अदा की जुमे की नमाज

अररिया। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के आक्रोश में शुक्रवार को दीपोल जामा मस्जिद में नमाजियों ने जुमे की नमाज काली पट्टी लगाकर अदा की और घटना पर शोक व्यक्त किया। नमाजियों ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके लिए दुआएं भी की।मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सिराजुल हक ने कहा कि इस्लाम कभी भी निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और ऐसे हमले इंसानियत के खिलाफ हैं। हम इसकी घोर निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए।बथनाहा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की एकता और भाईचारे को कमजोर करने की साजिश है, लेकिन हम सब मिलकर इसका मुकाबला करेंगे। पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने भी एक सुर में इस आतंकी हमले की निंदा की और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें