मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

दिन में रात का नजारा,बदले मौसम के बीच झमाझम हुई बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया,। अररिया सहित फारबिसगंज और इसके आसपास के इलाके में सुबह से

ही आसमान में बादल थे और ठंडी हवा बह रही थी,जिससे मौसम काफी सुहावना हो

गया लेकिन ज्यों ज्यों दिन बढ़ता गया,आसमान काले बादलों से घिर गया और फिर

जमकर बारिश हुई।दिन में ही आसमान में छाए काले बादल के कारण दोपहर रात में

तब्दील हो गया।

बाजार में लोग अपने गाड़ियों के लाइट जलाकर निकलने

को विवश हो गए,जिसके बाद मूसलाधार बारिश हुई।अचानक आसमान में काले बदरा के

घिर जाने के कारण बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और बाजार काम से

निकले लोग घर जाने की जल्दबाजी में निकलने लगे।तेज में गर्जन के साथ

मूसलाधार बारिश के कारण बाजार में फंसे लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह

ली।

तेज मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर जल जमाव जैसी समस्या

उत्पन्न हो गई और नगर परिषद प्रशासन की जल जमाव को लेकर दावों की पोल प्री

मानसून बारिश ने हो खोल कर रख दिया।अचानक तेज बारिश के कारण बाजार में

दुकानदारों ने दुकान के बाहर लगाए समानों को अंदर समेट कर रख लिया।

तेज

आवाज के साथ में गर्जन लोगों को डरा रही थी।वहीं तेज हवा के कारण मूसलाधार

बारिश के बीच कई लोगों के घर के छप्पर के उड़ जाने से लोग भींगने को विवश

रहे ।कई घरों में सड़क और नाले का गंदा पानी भी प्रवेश कर गया,जिसे निकालने

में घर के सदस्य भिड़े रहे।तेज मूसलाधार बारिश ने आम लोगों के जनजीवन को

प्रभावित कर दिया।

तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण आम के फसलों

को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।तेज हवा के कारण आम के पेड़ में

लगे टिकोले काफी संख्या में गिर गए,जिसके कारण किसानों की मुश्किलें बढ़

गई।वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश से मकई और केला के खेत को भी काफी नुकसान

पहुंचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें