राष्ट्रपति मुर्मू आज भुवनेश्वर में उत्कल विवि के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी
नई
दिल्ली, 29 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) को
ओडिशा के क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव में पीवीटीजी के सदस्यों
के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद 'क्योंझर की जनजातियों: जनसमूह, संस्कृति
एवं विरासत' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। वो शाम को
भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में मुख्य
अतिथि होंगी। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी
गई है।
पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू पहली मार्च को
भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग
लेंगी। इसके बाद में वे कटक में ओडिशा ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती
समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित राजभवन में पीएम जनमन
की प्रस्तुति देखेंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, दौरे के आखिरी दिन दो मार्च
को राष्ट्रपति ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित
विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी। वे संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा
पंथ के अनुयायियों से भी भेंट करेंगी।





