मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादी हमले से व्यथित, कड़ी निंदा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के

रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा

की है। हमले से व्यथित राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर कहा कि यह कायरतापूर्ण

कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी

चाहिए। राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ

होने की प्रार्थना करती हैं।

उल्लेखनीय है कि इस आतंकी

हमले में 10 लोगों की जान चली गई और 33 अन्य घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को स्थिति पर

लगातार नजर रखने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का

निर्देश दिया है। उपराज्यपाल ने कहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की

तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है। हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें

बख्शा नहीं जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन से बात कर हालात की

जानकारी ली है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकी हमले के बाद

सेना ने मोर्चा संभालते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें