मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू ने पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आभार जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में

हिस्सा लेने आए पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की।

राष्ट्रपति भवन के एक्स पर आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति

मुर्मू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के

लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अठारहवीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय

जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के

वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह

में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार

प्रधानमंत्री बनने के देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड

की बराबरी कर ली।

राष्ट्रपति भवन से रात को जारी आधिकारिक

बयान में कहा गया, '' रात्रिभोज में शामिल नेताओं में श्रीलंका के

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु,

सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना,

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता

जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड और भूटान के

प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं।'' बयान में कहा गया है कि विदेशी

अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने नई सरकार के शपथ ग्रहण

समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए सभी का आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें