मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात में ट्रॉली हटाने को लेकर उपजे विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात में ट्रॉली हटाने को लेकर उपजे विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मुजफ्फरपुर।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।पुलिस के मुताबिक मानिकपुर गांव के निवासी जागेश्वर सहनी की बेटी की शादी बीती रात थी। बारात पियर थाना क्षेत्र के मनोज सहनी के घर से आई थी। गांव में उत्सव का माहौल था और सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली बजाकर बाराती और लड़की पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही राहुल कुमार (27 वर्ष), पिता विनोद सहनी, अपना ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था।सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली की वजह से रास्ता बाधित था, जिसे लेकर राहुल ने वहां मौजूद लोगों से ट्रॉली साइड करने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बात को लेकर राहुल और बारात में शामिल कुछ लोगों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई। हालांकि, उस वक्त ट्रॉली हटा ली गई और राहुल ने अपना ट्रैक्टर आगे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया।मामला गांव का था, इसलिए राहुल विवाद को भूलकर बारात के स्वागत (दरवाजा लगने) की रस्म देखने के लिए रुक गया लेकिन आरोपित पक्ष के मन में खुन्नस बाकी थी। बताया जा रहा है कि जब राहुल दरवाजा लगने की रस्म के बाद वापस अपने घर लौट रहा था, तभी बारात में आए कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे बीच रास्ते से उठा लिया।परिजनों ने बताया कि जब राहुल काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रात भर उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह होते ही ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर राहुल का खून से लथपथ शव देखा। युवक के सिर से लेकर पैर तक गहरे जख्म के निशान थे, जो उसकी बेरहमी से की गई पिटाई की तस्दीक कर रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मीनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पूर्वी, अलय वत्स ने बताया कि "मीनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में विवाद की वजह बारात की ट्रॉली हटाना सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" वर्तमान में गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस बारात में आए संदिग्धों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें