मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

शक ने तबाह की शादीशुदा जिंदगी -पहले पत्नी की धारधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी गला रेतकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शक ने तबाह की शादीशुदा जिंदगी  -पहले पत्नी की धारधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी गला रेतकर दी जान

शक ने तबाह की शादीशुदा जिंदगी

-पहले पत्नी की धारधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी गला रेतकर दी जान

पूर्णिया।खबर पूर्णिया जिले से जुड़ी है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से एक चाकू बरामद किया हैं। मृतक पति- पत्नी की पहचान नशारुद्दीन खान( 26 वर्ष) और चांदनी खातून (24 वर्ष ) के रूप में की गई है। मृतक पेशे से कारपेंटर था।घटना हाट थाना इलाके की है। परिजनों के मुताबिक पूरा परिवार एक ही आंगन में रहता है। जिस कमरे में पति-पत्नी रहते थे, उस कमरे से आज सुबह-सुबह खून निकलने लगा, जिसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सभी के होश उड़ गये। पति-पत्नी के गले कटे हुए थे और दोनों मृत अवस्था में पड़े थे।परिवारवालों के मुताबिक घटना को देखने के बाद लग रहा है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या धारदार हथियार से कर डाली और फिर उसी हथियार से अपना गला भी काट लिया। परिवारवालों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया।जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोग भी सकते में हैं।परिवारवालों के मुताबिक पिछले 6 महीनों से दोनों लोगों के बीच विवाद चल रहा था. मृतक के भाई ने बताया कि " मेरे भाई को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर पत्नी के परिवारवालों से भी बात की गयी थी लेकिन पत्नी के साथ-साथ परिवारवालों ने इस बात से इंकार किया था। वहीं हाट थाना अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मृतक के कमरे में एक डायरी पाई गयी है जिसे खंगाला जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें