मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपित , पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपित , पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा

रायगढ़।रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जारी सख्त निर्देशों के तहत एक सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित बसंत चौहान को पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर आज रायगढ़ लाया गया है। आरोपित फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाकर वहां मजदूरी कर रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था।उल्लेखनीय है कि 12 मार्च की सुबह जामगांव रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरूआती जांच में हादसा प्रतीत हो रही घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर यह स्पष्ट कर दिया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे मृतक के साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और बसंत चौहान ने मिलकर अंजाम दिया था। मृतक जितेंद्र सिंह पर सुरेश को शक था कि उसके अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश में दोनों ने योजना बनाकर 11 मार्च की रात उसे बहाने से जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया, जहां शराब पिलाने के बाद दोनों ने मिलकर पहले मारपीट की और फिर नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन गहराई से की गई जांच में जब साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम ने सुराग जोड़े तो मामला साजिश का निकला। सख्ती से पूछताछ में सुरेश ने हत्या की बात कबूल ली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इसके बाद से दूसरा आरोपित बसंत चौहान फरार चल रहा था। थाना प्रभारी अमित शुक्ला द्वारा निरंतर आरोपित की पतासाजी कराई जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण के जरिए एक अनजान नंबर की गतिविधि का सुराग मिला, जिसके आधार पर एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम को तमिलनाडु भेजा गया। वहां जाल बिछाकर बसंत को एक होटल में बुलाया गया और दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया ।पुलिस टीम ने आज आरोपित को पुनः घटनास्थल ले जाकर घटनास्थल का रिक्रिएशन कराया और ई-साक्ष्य के तहत आरोपित के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित किए गए। आरोपों के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया । थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में इस सफल कार्रवाई में एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और साइबर सेल के विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी को रायगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें