मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

मुंगेर: कोहरे में कार और पिकअप वैन की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंगेर: कोहरे में कार और पिकअप वैन की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो घायल

मुंगेर। बिहार में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक कार और एक पिकअप वैन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी राहुल कुमार (25) अपने दो दोस्तों नवनीत कुमार और ऋतुराज कुमार के साथ मंगलवार देर रात किसी काम से सुल्तानगंज से मुंगेर की ओर जा रहा था।

वे एक एक्सयूवी गाड़ी से नेशनल हाईवे-80 पर जा रहे थे तभी उदयपुर के पास सामने से आ रही एक पिकअप वैन से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

बताया गया कि कोहरे के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को नहीं देख सके और जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त नवनीत और ऋतुराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

पुलिस ने राहुल के परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया कोहरा और तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है। घायलों की स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें