मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल मिलने की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन और बम स्क्वायड को सूचित किया।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। फिलहाल मुंबई की गावदेवी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

इससे पहले, गुरुवार को ईमेल के जरिए मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जानकारी के अनुसार, मुंबई के वरली स्थित 'फोर सीजन' होटल को एक अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी।

ईमेल के जरिए 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें 'फोर सीजन', मुंबई (होटल) के 3 वीआईपी रूम का जिक्र था।

वहीं, पिछले महीने मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीएसई को उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला था। बीएसई को यह ईमेल "कॉमरेड पिनयारी विजयन" नाम की आईडी से मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। धमकी भरे संदेश में लिखा था, "बीएसई के फिरोज टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम रखे गए हैं और ये दोपहर 3 बजे फटेंगे।"

सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर, मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए। तलाशी के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद, पुलिस ने घोषणा की कि धमकी भरा मेल एक अफवाह थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें