मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवती पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

मानखुर्द पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती एकतरफा प्यार के चलते लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी और इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़का और आरोपी युवती एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। आरोप है कि पिछले साल अगस्त में आरोपी युवती ने नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, युवती ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

जांच में खुलासा हुआ है कि अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच आरोपी युवती ने लड़के का मानसिक और शारीरिक शोषण जारी रखा। जब भी वह घर में अकेली होती, वह लड़के को डरा-धमका कर बुला लेती थी। वह लगातार नाबालिग पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। जब लड़के ने शादी से साफ मना कर दिया, तो युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और अंततः लड़के का अपहरण कर लिया।

पीड़ित नाबालिग किसी तरह आरोपी युवती के चंगुल से भागने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

बेटे की आपबीती सुनकर दंग रह गए परिजनों ने तुरंत मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

मानखुर्द पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की प्रासंगिक धाराओं और भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवती फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें