मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार समुद्र में गिरी, ड्राइवर सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार समुद्र में गिरी, ड्राइवर सुरक्षित

मुंबई। मुंबई के वर्ली क्षेत्र में कोस्टल रोड पर सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 30 फीट नीचे समुद्र में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला और कार चला रहे युवक को डूबने से बचा लिया। गोताखोर कार को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

यह घटना आधी रात के आसपास हुई, जब कार महालक्ष्मी से वर्ली की ओर जा रही थी। कार में केवल 28 वर्षीय चालक फ्रशोगोर बट्टीवाला मौजूद था, जिसे महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई कर सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, चालक ने तेज गति के कारण गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर समुद्र में जा गिरी और कुछ ही पलों में डूब गई।

महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण चालक को समय रहते बचा लिया गया।

घायल बट्टीवाला को मामूली चोटों के साथ नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वर्ली पुलिस ने चालक का बयान दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और समुद्र में जा गिरी। महाराष्ट्र सुरक्षा बल जवानों की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान बच गई, वरना हादसा और घातक हो सकता था।"

वर्तमान में डूबी हुई कार को समुद्र से निकालने का कार्य जारी है। पुलिस ने कोस्टल रोड पर वाहनों की गति सीमा का पालन करने की चेतावनी दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें