मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

गणेशोत्सव को लेकर मुंबई पुलिस का खास प्लान, 21 हजार से ज्यादा जवान तैनात, ड्रोन और एआई से निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के मद्देनजर यातायात को लेकर खास प्लान तैयार किया है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के कंधों पर होगी। मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 डीसीपी और 61 एसीपी गणेशोत्सव के दौरान तैनात रहेंगे। इसके अलावा, 3 हजार इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और 18 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होगी।

ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित किया गया है और इसके लिए मुंबई पुलिस ने पालिका के साथ मिलकर विशेष बंदोबस्त तैयार किया है। मुंबई में इस साल 6,500 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल हैं। विसर्जन व्यवस्था के लिए 65 प्राकृतिक विसर्जन स्थल, जबकि 205 कृत्रिम तलाब बनाए गए हैं। फिलहाल, विसर्जन मार्गों को पूरी तरह से खाली कराया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 टुकड़ियों के अलावा 4 रैपिड एक्शन फोर्स और 3 दंगा नियंत्रण दस्ते की टुकड़ियां होंगी। 10 हजार सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, गणेशोत्सव में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और एआई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि परमिशन के बिना ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। आतंकवाद विरोधी उपायों को भी सख्ती से लागू किया गया है।

इस बीच, मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) अनिल कुंभारे ने बम धमकी मामले में जवाब दिया है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। यह मैसेज ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। अनिल कुंभारे ने बताया कि यह मामला जयपुर से जुड़ा हुआ है और मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच विभाग इसकी गहन जांच कर रहा है।

फिलहाल, मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें